12-01-2025 प्रात:मुरली ओम् शान्ति 15.11.2003 "बापदादा" मधुबन
“मन को एकाग्र कर,
एकाग्रता की शक्ति द्वारा फरिश्ता स्थिति का अनुभव करो''
वरदान:-
साकार बाप को
फालो कर नम्बरवन लेने वाले सम्पूर्ण फरिश्ता भव
नम्बरवन आने का सहज
साधन है - जो नम्बरवन ब्रह्मा बाप है, उसी वन को देखो। अनेकों को देखने के बजाए एक
को देखो और एक को फालो करो। हम सो फरिश्ता का मन्त्र पक्का कर लो तो अन्तर मिट
जायेगा फिर साइन्स का यन्त्र अपना काम शुरू करेगा और आप सम्पूर्ण फरिश्ते देवता बन
नई दुनिया में अवतरित होंगे। तो सम्पूर्ण फरिश्ता बनना अर्थात् साकार बाप को फालो
करना।
स्लोगन:-
मान के त्याग में सर्व के माननीय बनने का भाग्य समाया हुआ है।
अपनी शक्तिशाली मन्सा
द्वारा सकाश देने की सेवा करो
जैसे बापदादा को रहम
आता है, ऐसे आप बच्चे भी मास्टर रहमदिल बन मन्सा अपनी वृत्ति से वायुमण्डल द्वारा
आत्माओं को बाप द्वारा मिली हुई शक्तियां दो। जब थोड़े समय में सारे विश्व की सेवा
सम्पन्न करनी है, तत्वों सहित सबको पावन बनाना है तो तीव्र गति से सेवा करो।