09-11-2026 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन
“मीठे बच्चे - यही पढ़ाई है जो तुम्हें नर से नारायण, नारी
से लक्ष्मी बनाती है, इसलिए पढ़ाई पर बहुत-बहुत ध्यान देना है''
प्रश्नः-
बाप द्वारा
बच्चों को कौन सा वर्सा मिलता है जो किसी तीर्थ या जंगल में जाने से नहीं मिल सकता?
उत्तर:-
बाप द्वारा
बच्चों को सुख-शान्ति-सम्पत्ति का वर्सा मिलता है, जो कहीं भी नहीं मिल सकता है।
मनुष्य शान्ति के लिए जंगल में जाते हैं, परन्तु तुम जानते हो शान्ति तो हम आत्माओं
का स्वधर्म है।
गीत:-
तुम्हें पाके
हमने जहाँ पा लिया...
धारणा
के लिए मुख्य सार:-
1)
रूहानी सोशल वर्कर बन पढ़ना और पढ़ाना है। बाप के साथ-साथ आने वाली नई दुनिया को भी
याद करना है।
2) बाप समान रहमदिल
बन सबको पारसबुद्धि बनाने की सेवा करनी है।
वरदान:-
निराकार सो
साकार - इस मन्त्र की स्मृति से सेवा का पार्ट बजाने वाले रूहानी सेवाधारी भव
जैसे बाप निराकार सो
साकार बन सेवा का पार्ट बजाते हैं ऐसे बच्चों को भी इस मन्त्र का यंत्र स्मृति में
रख सेवा का पार्ट बजाना है। यह साकार सृष्टि, साकार शरीर स्टेज है। स्टेज आधार है,
पार्टधारी आधारमूर्त हैं, मालिक हैं। इस स्मृति से न्यारे बनकर पार्ट बजाओ तो सेन्स
के साथ इसेंसफुल, रूहानी सेवाधारी बन जायेंगे।
स्लोगन:-
साक्षी बन हर
खेल को देखने वाले ही साक्षी दृष्टा हैं।
ये अव्यक्त इशारे -
ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो
स्नेह और शक्ति जब इन
दोनों का मिलन हो जाता है तो अवस्था अति न्यारी और अति प्यारी होती है, जिसके लिए
स्नेह है उसके समान बनना है, यही स्नेह का सबूत है। लेकिन सिर्फ स्नेह रखने से
सम्पूर्ण नहीं बनेंगे, स्नेह के साथ-साथ शक्ति भी होगी तो खुद सम्पूर्ण बन औरों को
भी सम्पूर्ण बनायेंगे।