12-11-2026        प्रात:मुरली    ओम् शान्ति     "बापदादा"        मधुबन


“मीठे बच्चे - अभी तुम संगमयुग पर हो, तुम्हें इस पुरानी कलियुगी दुनिया का कोई भी ख्याल नहीं आना चाहिए''

प्रश्नः-
बाप ने बच्चों को श्रेष्ठ कर्म करने की वा कर्मों को सुधारने की विधि क्या बताई है?

उत्तर:-
अपने कर्मों को सुधारने के लिए सच्चे बाप से सदा सच्चे रहो, यदि कभी भूल से भी कोई उल्टा कर्म हो जाए तो उसे बाबा को फौरन लिख दो। सच्चाई से बाबा को सुनायेंगे तो उसका असर कम हो जायेगा। नहीं तो वृद्धि होती रहेगी। बाबा के पास समाचार आयेगा तो बाबा उसे सुधारने की श्रीमत देंगे।

धारणा के लिए मुख्य सार:-
1) अशरीरी बनने का पूरा-पूरा अभ्यास करना है। कोई भी उल्टी-सुल्टी बात नहीं करनी है। बहुत मीठा बनना है। किसी बात में भी बिगड़ना नहीं है।

2) मुरली का सिमरण करना है। जो सुनते हो उस पर विचार सागर मंथन करना है। मन्मनाभव का व्रत रखना है।

वरदान:-
सदा देह-अभिमान व देह की बदबू से दूर रहने वाले इन्द्रप्रस्थ निवासी भव

कहते हैं इन्द्रप्रस्थ में सिवाए परियों के और कोई भी मनुष्य निवास नहीं कर सकते। मनुष्य अर्थात् जो अपने को आत्मा न समझ देह समझते हैं। तो देह-अभिमान और देह की पुरानी दुनिया, पुराने संबंधों से सदा ऊपर उड़ते रहते। जरा भी मनुष्य-पन की बदबू न हो। देही-अभिमानी स्थिति में रहो, ज्ञान और योग के पंख मजबूत हों तब कहेंगे इन्द्रप्रस्थ निवासी।

स्लोगन:-
अपने तन, मन, धन को सफल करने वा सर्व खजानों को बढ़ाने वाले ही समझदार हैं।

ये अव्यक्त इशारे - ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो

सम्पूर्णता नम्बरवार होगी। माला के 108 मणके हैं, उसमें नम्बरवन मणका और एक सौ आठवाँ मणका दोनों को सम्पूर्ण वा विजयी रत्न तो कहेंगे। विजयी रत्न अर्थात् अपने नम्बर प्रमाण सम्पूर्णता को प्राप्त हुए, उनके लिए सारे ड्रामा के अन्दर वही सम्पूर्णता की फर्स्ट स्टेज है।