13-11-2026 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन
“मीठे बच्चे - इस ड्रामा में तुम हीरो हीरोइन पार्टधारी
हो, सारे कल्प में तुम्हारे जैसा हीरो पार्ट और किसी का भी नहीं''
प्रश्नः-
मनुष्य से
देवता बनने का इम्तहान कौन पास कर सकता है?
उत्तर:-
जो फॉलो फादर
कर बाप समान पवित्र बनते वही यह इम्तहान पास कर सकते हैं। 21 जन्मों का बेहद का
वर्सा मिलता है तो जरूर थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अभी मेहनत नहीं की तो
कल्प-कल्पान्तर नहीं करेंगे फिर ऊंच पद कैसे पायेंगे। पवित्र बनेंगे तो अच्छा पद
पायेंगे। नहीं तो सजायें खानी पड़ेंगी।
धारणा
के लिए मुख्य सार:-
1)
एक बाप का सच्चा-सच्चा फॉलोअर बन पूरा-पूरा पवित्र बनना है। 21 जन्मों का वर्सा लेने
का पुरुषार्थ करना है।
2) मुख से “हे शिवबाबा''
भी नहीं कहना है। आवाज़ से परे जाना है। अपने को आत्मा समझ अन्दर में बाप को याद
करना है।
वरदान:-
सदा अपने रॉयल
कुल की स्मृति द्वारा ऊंची स्टेज पर रहने वाले गुणमूर्त भव
जो रॉयल कुल वाले होते
हैं वह कभी धरती पर, मिट्टी पर पांव नहीं रखते। यहाँ देह-अभिमान मिट्टी है, इसमें
नीचे नहीं आओ, इस मिट्टी से सदा दूर रहो। सदा स्मृति रहे कि ऊंचे से ऊंचे बाप के
रॉयल फैमिली के, ऊंची स्टेज वाले बच्चे हैं तो नीचे नज़र नहीं आयेगी। सदैव अपने को
गुणमूर्त देखते हुए ऊंची स्टेज पर स्थित रहो। कमी को देखते खत्म करते जाओ। उसे
बार-बार सोचेंगे तो कमी रह जायेगी।
स्लोगन:-
रॉयल वह है जो
अपने हर्षितमुख द्वारा प्योरिटी की रायॅल्टी का अनुभव कराये।
ये अव्यक्त इशारे -
ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो
जब स्थूल और सूक्ष्म
दोनों का अन्तर समाप्त हो जायेगा तब सम्पूर्ण स्थिति के समीप आयेंगे। यह व्यक्त देश
अव्यक्त देश बन जायेगा। जैसे बापदादा व्यक्त में आते हैं तो भी अव्यक्त रूप के
अव्यक्त देश की अव्यक्ति प्रवाह में रहते हैं। वही बच्चों को अनुभव कराते हैं तो आप
भी अपने अव्यक्त स्थिति का अनुभव औरों को कराओ।