14-11-2026 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन
“मीठे बच्चे - सवेरे-सवेरे उठ बाप को याद करो तो
सतोप्रधान बन जायेंगे, अमृतवेले का समय बहुत अच्छा है''
प्रश्नः-
आज्ञाकारी
बच्चों की निशानियाँ क्या होंगी?
उत्तर:-
आज्ञाकारी
बच्चे - ऊंचे ते ऊंचे बाप के महावाक्यों को सिर पर रखेंगे अर्थात् अपने जीवन में
धारण करेंगे। उनकी चलन बड़ी रॉयल होगी। वे बड़े धैर्यवत होंगे। उन्हें विश्व के
मालिकपन का गुप्त नशा होगा। आज्ञाकारी बच्चे अपने किसी भी कर्म से बापदादा की
इनसल्ट नहीं होने देंगे। इनसल्ट करने वाले अर्थात् अवज्ञा करने वाले बच्चे बहुत
डिससर्विस करते हैं। आज्ञाकारी बच्चे सदा फालो फादर करते, कभी उल्टा काम नहीं करते।
गीत:-
छोड़ भी दे
आकाश सिंहासन...
धारणा
के लिए मुख्य सार:-
1)
अपना कल्याण करने लिए बाप की आज्ञा माननी है। बापदादा की कभी भी अवज्ञा नहीं करनी
है। कोई भी लोभ, मोह की आदत नहीं रखनी है।
2) अपना स्वभाव बहुत
रॉयल बनाना है। सवेरे-सवेरे अमृतवेले उठ बाप को याद करने का अभ्यास करना है।
वरदान:-
सर्व आत्माओं
को शक्तियों का दान देने वाले मास्टर बीजरूप भव
अनेक भक्त आत्मा रूपी
पत्ते जो सूख गये हैं, मुरझा गये हैं उनको फिर से अपने बीजरूप स्थिति द्वारा शक्तियों
का दान दो। उन्हें सर्व प्राप्ति कराने का आधार है आपकी “इच्छा मात्रम् अविद्या''
स्थिति। जब स्वयं इच्छा मात्रम् अविद्या होंगे तब अन्य आत्माओं की सर्व इच्छायें
पूर्ण कर सकेंगे। इच्छा मात्रम् अविद्या अर्थात् सम्पूर्ण शक्तिशाली बीजरूप स्थिति।
तो मास्टर बीजरूप बन भक्तों की पुकार सुनो, प्राप्ति कराओ।
स्लोगन:-
सदा सुप्रीम
रूह की छत्रछाया में रहना ही अलौकिक जीवन की सेफ्टी का साधन है।
ये अव्यक्त इशारे -
ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो
इस समय को अमूल्य
समझकर प्रयोग करो तब सम्पूर्ण बन सकेंगे। सम्पूर्ण होने में व्यर्थ संकल्प जो
रुकावट डालते हैं इससे बचने के लिए कभी अन्दर वा बाहर की रेस्ट न लो। रेस्ट में नहीं
होंगे तो वेस्ट नहीं जायेगा। दूसरा अपने को सदैव गेस्ट समझो।