15-11-2026 प्रात:मुरली ओम् शान्ति 20.03.2012 "बापदादा" मधुबन
सन्तुष्टता की शक्ति
चेहरे और चलन में धारण कर ब्रह्मा बाप समान बनो, सदा खुश रहो और खुशी बांटो
वरदान:-
स्वयं के आराम
का भी त्याग कर सेवा करने वाले सदा सन्तुष्ट, सदा हर्षित भव
सेवाधारी स्वयं के
रात-दिन के आराम को भी त्यागकर सेवा में ही आराम महसूस करते हैं, उनके सम्पर्क में
रहने वाले वा सम्बन्ध में आने वाले समीपता का ऐसे अनुभव करते हैं जैसे शीतलता वा
शक्ति, शान्ति के झरने के नीचे बैठे हैं। श्रेष्ठ चरित्रवान सेवाधारी कामधेनु बन
सदाकाल के लिए सर्व की मनोकामनायें पूर्ण कर देते हैं। ऐसे सेवाधारी को सदा हर्षित
और सदा सन्तुष्ट रहने का वरदान स्वत: प्राप्त हो जाता है।
स्लोगन:-
ज्ञान स्वरूप बनना है तो हर समय स्टडी पर अटेन्शन रखो, बाप और पढ़ाई से समान प्यार
हो।
ये अव्यक्त इशारे -
ब्रह्मा बाप समान सम्पन्न और सम्पूर्ण स्थिति का अनुभव करो
व्यर्थ संकल्प वा
विकल्प जो चलते हैं उसका कारण एक ही शब्द बुद्धि में आता है कि यह क्यों हुआ, क्यों
से व्यर्थ संकल्पों की क्यू शुरू हो जाती है। इस क्यू के समाप्ति के बाद ही
सम्पूर्णता आयेगी फिर वह क्यू लगेगी। जब क्यों शब्द खत्म होगा तब ड्रामा की भावी पर
एकरस स्थेरियम रहेंगे।
विशेष सूचना - मास के
तीसरे रविवार का योग अभ्यास
आज मास का तीसरा
रविवार है, सभी भाई बहिनें संगठित रूप में एकत्रित होकर सायं 6.30 से 7.30 बजे तक
अपने शक्ति स्वरूप स्थिति में स्थित हो, ज्ञान सूर्य की शक्तिशाली किरणों को स्वयं
में धारण कर उन किरणों द्वारा विश्व परिवर्तन की सेवा में सहयोगी बनें।