16-06-2024     प्रात:मुरली  ओम् शान्ति 03.03.20 "बापदादा"    मधुबन


“शुभ भाव और प्रेम भाव को इमर्ज कर क्रोध महाशत्रु पर विजयी बनो''


वरदान:-
पवित्रता की शक्तिशाली दृष्टि वृत्ति द्वारा सर्व प्राप्तियां कराने वाले दु:ख हर्ता सुख कर्ता भव

साइंस की दवाई में अल्पकाल की शक्ति है जो दु:ख दर्द को समाप्त कर लेती है लेकिन पवित्रता की शक्ति अर्थात् साइलेन्स की शक्ति में तो दुआ की शक्ति है। यह पवित्रता की शक्तिशाली दृष्टि वा वृत्ति सदाकाल की प्राप्ति कराने वाली है इसलिए आपके जड़ चित्रों के सामने ओ दयालू, दया करो कहकर दया वा दुआ मांगते हैं। तो जब चैतन्य में ऐसे मास्टर दु:ख हर्ता सुख कर्ता बन दया की है तब तो भक्ति में पूजे जाते हो।

स्लोगन:-
समय की समीपता प्रमाण सच्ची तपस्या वा साधना है ही बेहद का वैराग्य।

सूचनाः- आज मास का तीसरा रविवार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस है, सभी ब्रह्मा वत्स संगठित रूप में सायं 6.30 से 7.30 बजे तक विशेष अपने मास्टर दाता स्वरूप में स्थित हो, सर्व आत्माओं को मन्सा द्वारा सर्व शक्तियों का दान दें, वरदान दें, भरपूरता का अनुभव करायें।